स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
नरेंद्र मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान

नरेंद्र मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काहिरा की प्रेसीडेंसी में आयोजित एक विशेष समारोह में मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान केलिए भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।