स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
अल-हकीम मस्जिद गए नरेंद्र मोदी

अल-हकीम मस्जिद गए नरेंद्र मोदी

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की राजधानी काहिरा में अल-हकीम मस्जिद गए। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्री डॉ मुस्तफा वज़ीरी ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमीद युग की शिया मस्जिद के रख-रखाव में सक्रिय रूपसे शामिल हैं। उन्होंने भारत और मिस्र के लोगों केबीच प्रगाढ़ संबंधों पर प्रकाश डाला।