स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
रामनाथ कोविंद का साइप्रस में शानदार स्वागत

रामनाथ कोविंद का साइप्रस में शानदार स्वागत

निकोसिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 सितंबर 2018 को साइप्रस की राजधानी निकोसिया पहुंचे, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासीस ने राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में उनका शानदार स्वागत किया। गौरतलब है कि साइप्रस भूमध्य का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिवर्ष 2.4 मिलियन से अधिक पर्यटक आते हैं। यह 1960 में ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र हुआ गणराज्य है, जो 1961 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बना और 1 मई 2004 के बाद से यूरोपीय संघ का सदस्य है। साइप्रस क्षेत्र की उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।