स्वतंत्र आवाज़
word map

वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की देशवासियों को बधाई-शुभकामनाएं

'ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 8 April 2024 05:53:36 PM

welcome spring and indian new year (file photo)

नई दिल्ली। लोकप्रिय संस्कृतियों और रीति-रिवाजों से सम्पन्न भारतवर्ष में चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा हैकि चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं, ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि हम इन अवसरों पर प्रकृति केप्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं। उन्होंने शुभकामनाओं में कहाकि ये त्योहार सभी केलिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह केसाथ अपने राष्‍ट्र के विकास केलिए मिलकर काम करने केलिए प्रेरित करें।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]