स्वतंत्र आवाज़
word map

थाईलैंड के नेवी चीफ भारत आए

'भारत के साथ रक्षा सहयोग और मजबूत करेंगे'

भारतीय सेनाध्यक्षों और अधिकारियों से भी मिले

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 2 April 2024 11:53:33 AM

thailand's navy chief came to india

नई दिल्ली। रॉयल थाईलैंड नेवी के कमांडर इन चीफ एडमिरल एडुंग फान इआम 1 से 3 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं। एडमिरल एडुंग फान इआम ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों की याद में राजधानी नई दिल्ली में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की, इसके बाद साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना द्वारा पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की।
थाईलैंड नेवी के कमांडर ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार केसाथ समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग, प्रशिक्षण विनिमय कार्यक्रमों और सूचना साझाकरण के मुद्दों पर केंद्रित गहन विचार-विमर्श किया। इससे पहले वे चीफ ऑफ एयर स्टाफ, रक्षा सचिव और राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक से भी मिले। भारत और थाईलैंड केबीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने केलिए एडमिरल एडुंग फान इआम ने नई दिल्ली में भारतीय रक्षा उद्योग तथा रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की, इसके बाद पोत निर्माण में वर्तमान रुझानों का पता लगाने और भारत में जहाज के रखरखाव एवं मरम्मत के दायरे सहित भविष्य के अवसरों की पहचान करने केलिए वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो के भारतीय नौसेना अधिकारियों केसाथ इंटरैक्टिव सत्र में भी भाग लिया।
गौरतलब हैकि भारत-थाई नौसेनाएं 2005 से द्विवार्षिक आधार पर नियमित रूपसे समन्वित गश्ती कर रही हैं और भारतीय नौसेना तथा रॉयल थाई नौसेना केबीच पहला द्विपक्षीय अभ्यास अर्थात अभ्यास अयुत्या पिछले साल 23 दिसंबर को आयोजित किया गया था। हालही में रॉयल थाई नौसेना के जहाज एचटीएमएस प्राचुप खीरी खान ने फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन 24 में भाग लिया था। दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की भी सक्रिय सदस्य हैं। रॉयल थाई नौसेना के कमांडर इन चीफ की भारत यात्रा दोनों नौसेनाओं केबीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों एवं स्थायी मित्रता का प्रमाण है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]