स्‍वतंत्र आवाज़ की ‌विशेष ‌रिपोर्ट - ‘कौन हैं राष्ट्रवादी और कौन गद्दार?’

कांशीराम के जीते जी ही, मायावती ने खुद को बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर लिया,जिससे कांशीराम ‘मृत्युपर्यंत बसपा के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष’ कहलाने के बड़े सम्मान से भी वंचित रह गए, आज मायावती उनके लिए किस मुंह से भारतरत्न सम्मान की मांग कर रही हैं? मायावती का यह शासन है या दहशत? दिनेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि वह मुलायम सिंह यादव से अपना हिसाब किताब चुकता करने के लिए ताज कॉरीडोर मामले में मायावती को जिस बड़े ‘संकट’ से बाहर निकाल रही हैं, उसका राहुल गांधी के राजनीतिक मिशन पर विपरीत असर पड़ेगा। 'माँ की माया से दोस्ती बेटे को भारी' विशेष रिपोर्ट


गांधी और राम के बाद लोकमान्‍य बाल गंगाधर तिलक मायावती के तीसरे नए शिकार हैं। एक ही आदेश में मायावती ने तिलक का नाम-ओ-निशान मटियामेट कर दिया और ब्रिटिश काल में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर पुलिस बर्बरता करने के एवज में यूपी पुलिस के पहले डीजी की कुर्सी का ईनाम पाए बीएन लहरी का नाम आबाद कर दिया। मायावती का बाल गंगाधर तिलक पर हमला


मानवता, न्याय और यकीन की बुनियाद पर खड़े इस्लाम पर उंगलियां उठ रही हैं। गैर मुसलमानों की नई पीढ़ी में एक शक घर कर रहा है कि क्या आतंकवाद फैलाने का काम मुसलमान करते हैं? द़निया में जो आंखें खोल रहे हैं उनके सामने से इस्लाम की सही तस्वीर ओझल हो रही है। इस पीढ़ी की यह बदकिस्मती कहेंगे कि वह उपदेशों, शिक्षा और नसीहतों से भरे इस्‍लाम के खज़ाने से कुछ भी हांसिल नहीं कर पा रही है। शक के घेरे में खड़ा मुसलमान!  एक ‌रिपोर्ट


दुधवा में पेशेवर हत्यारे सारा पता रखते हैं। इसलिए अब यह कभी सुनने को नहीं मिलता है, कि वन की महारानी ने कब और कहां वन के राजकुमारों को जन्म दिया और कब वे हत्यारे तस्करों की भेंट चढ़ गए। वनराज के साम्राज्य पर तस्करों का हमला। उमाशंकर पटवा की रिपोर्ट


जमीनी हकीकत यह है कि मीडिया गंभीर संक्रमण और अग्निपरीक्षा के दौर से गुजर रहा है मीडिया संगठनों में विश्वसनीयता और संचित गुडविल की कीमत पर मुनाफा कमाने की होड़ लगी है। पैसा कमाने के लिए कई तरीके अख्तियार किए जा रहे हैं। विस्तार से बता रहें हैं अरविंद कुमार सिंह


केंद्र सरकार के वामदलों से रिश्तों में कड़वाहट के बाद सपा का एकाएक केंद्रीय राजनीति में महत्व बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में सपा में राजनैतिक सेंधमारी की कोशिशों के बावजूद आज भी मुलायम सिंह यादव मुसलमानों की पहली पसंद बने हुए हैं। विशेष रिपोर्ट


कल तक जिन्हें मनुवादी कहकर हांसिये पर धकेला जा रहा था, आज उनमें ‘कस्तूरी’ नजर आने लगी है, जिससे इनका ‘राजयोग’ फिर से चमक उठा है। बसपा अध्यक्ष मायावती के लिए, आखिर यही ब्राह्मण सत्ता के कारक बने हैं। राजनीति में ब्राह्मण फिर से मुख्य मुद्दा!  दिनेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट


राजनीतिक खून खराबे की सरजमीं बनते जा रहे पाकिस्तान में अब ऐसी हत्याएं आम होती जा रही हैं। इस समय जो सबसे बड़ी खबर है वह यह चिंता है कि दुनिया का सबसे बड़ा दहशतगर्द ओसामा बिन लादेन अपने खुफिया नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान के परमाणु बम के बटन को कब्जाने की योजना बना रहा है। बेनजीर के बाद लादेन का अगला शिकार कौन? इरफान गाजी की रिपोर्ट


देश में जब गैर कांग्रेसी सरकारों का आना हुआ तो वे सरकारें भी आपसी कलह और अन्तर्द्वंद के कारण न तो चल सकीं न दोबारा सत्ता में वापस आ सकीं हैं। इस समय भी यही हाल है। केंद्र की यूपीए सरकार ने वामपंथियों के शामिल होने का देश भारी नुकसान उठा रहा है। तीसरा मोर्चा अब फिर तीसरा मोर्चा-है कहाँ?


भारत के लिए परमाणु डील में देर ज्यादा ही परेशानी वाली और नुकसानदेह होती जा रही है क्योंकि भारत को ‌फिलहाल जितनी देश के वामपंथियों की जरूरत है उससे कहीं ज्यादा जरूरत उसे विश्व समुदाय के उन देशों की है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के आर्थिक सुरक्षा और कूटनीतिक मामलों में अपना पूरा दखल रखते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारत के लिए उतना आसान नहीं है। परमाणु डील की ओर बढ़े भारत-अमरीका विशेष रिपोर्ट


लोकसभा का चुनाव अभी दूर है और भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री तय कर लिया है। भाजपा की इसी लॉबी ने ऑपरेशन नरेंद्र मोदी चलाया हुआ है। कारण यह है कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है, जिससे भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और दूसरे नेताओं के सीने पर सांप लौट रहा है। भाजपा में आपरेशन मोदी - मनोज कुमार


उमा भारती भाजपा में भी कितनों के राजनीतिक राजयोग की सबसे बड़ी बाधा मानी जाती हैं। मगर भाजपा के ड्राइंगरूमी नेताओं ने अकेले  उमा को ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी  के कितने ऐसे नेताओं को  ठिकाने लगा दिया है,  इसका कोई हिसाब नहीं  है। आज  भाजपा को उमा की बहुत जरूरत है। राजेन्द्र जोशी की रिपोर्ट


जो लोग भारतीय हाकी फेडरेशन के अध्यक्ष केपीएस गिल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वह कितने दूध के धुले हुए हैं वह जरा इस पर भी सोचे। भारतीय हाकी पर किसी एक तरफ से हमला नहीं हुआ है इसके हत्यारे इसी के भीतर छिपे हैं। हाकी में घुसे गिरोहोबाजो ने इसे नौकरी पाने और सैर पर जाने का ऐसा जरिया बनाया कि इसमें सभी ने हाथ धोने शुरू कर दिए। हॉकी के हत्यारे कौन? डी कुमार की रिपोर्ट


पश्चिम उत्तर प्रदेश के दलित, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग और जाट बाहुल्य पट्टी में कई विधानसभा सीटों पर जाट अपनी निर्णायक भूमिका में हैं, जो राजनीतिक मामलों में ज्यादातर चौधरी अजित सिंह के ही साथ चलते हैं। कोई भी स्थिति रही हो अजित सिंह का राजनीतिक महत्व हमेशा से कायम है। क्या कर रहे हैं अजित विशेष रिपोर्ट


दुनिया भर के जो सैलानी नेपाल आते हैं, उन्हें अभी नहीं मालूम है कि अब नेपाल बदल गया है। यहां की भोली-भाली जनता लोकतंत्र का मतलब समझने से पहले ही विघटनकारियों की आग उगलती कार्बाइनों और मशीनगनों के सामने धकेल दी गई। उदारवादी नेता हाशिए पर चले गए हैं और माओवादी बंदूक की नोक पर लोकतंत्र की परिभाषा तय करने लग गए हैं। नेपाल पर विघटन की काली छाया काठमांडू से विशेष रिपोर्ट


वित्तमंत्री थिरू पी चिदंबरम के बजट से यह समझने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए कि राहतों का यह पिटारा केवल जादुई है जिसे वोटों के लिए खोला गया है। यह कांग्रेस की लोकसभा के चुनाव की तैयारी है। बिल्कुल साफ है कि इसी साल के अंत तक ये चुनाव हो जाएंगे। 'वोट लेने के बाद खाल खींचने वाला ये बजट' विशेष रिपोर्ट


भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटीय पर्यटन शहर गोवा में विदेशी पर्यटकों के साथ आए दिन हत्या, बलात्कार, दुर्व्यवहार, धोखाधड़ी और मादक पदार्थों की खुले आम बिक्री की घटनाएं खूबसूरत गोवा के लिए कलंक बन गई है। पर्यटकों की रहस्यमय मौत और बलात्कार जैसी वारदातों ने सबको चिंता में डाल रखा है। गोवा में हत्या लूट बलात्कार, विदेशी पर्यटक शिकार विशेष रिपोर्ट


धिक्कार है, व्यवस्था के इस अंधे और बेरहम दौर को, जिसके सामने कंचन जैसी न जाने कितनी बेबस हैं, जिन पर आज तक किसी की नज़र ही नहीं गई। विश्व विख्यात पीतल नगरी मुरादाबाद में अनगिनत अरबपति उद्योगपतियों, समाजसेवियों और जिला प्रशासन की नाक के नीचे संघर्ष कर रही कंचन अपने भविष्य के अगले संघर्ष की ओर बढ़ रही है। मुरादाबादः अरबपतियों की नाक के नीचे कंचन का संघर्ष सतीश के शर्मा की रिपोर्ट


दलाई लामा के अनुयायी अलग तिब्बत के लिए विश्व समुदाय का समर्थन जुटाने के लिए दुनिया भर में फैले हुए हैं और चीन के दमन के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन छेड़े हुए हैं। अमरीका दलाई लामा के आंदोलनकारियों का समर्थन करता है इसलिए उसने चीन को नसीहत दी है कि वह तिब्बतियों पर बल प्रयोग करने में संयम बरते और इस समस्या का स्थायी समाधान खोजे। दलाई लामा की तिब्बत के लिए जंग एक विशेष रिपोर्ट


भुवनचंद खंडूरी की सफलता और विफलता का रिपोर्ट कार्ड उत्तराखंड की जनता ही तैयार करेगी न कि यहां की नौकरशाही। मगर वे फौजी फार्मूले से चलते हैं और जनता तिवारी फार्मूले को ज्यादा समझती है। कहने वाले नहीं चूकते हैं कि तिवारी तो कांग्रेस की गुटबाजी के कारण सत्ता से बाहर हुए लेकिन खंडूरी अपनी ही रणनीतियों के मुगालते में उत्तराखंड की सत्ता से बाहर होंगे। उत्तराखंड में अभी तिवारी से बहुत पीछे हैं खंडूरी विशेष रिपोर्ट


कृपया ध्यान दीजिएगा! हिंदी दैनिक समाचार पोर्टल स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम में प्रकाशित सभी विश्‍लेषणों और अन्य विषयों के तथ्यों की भली-भांति जांच पड़ताल की गई है, इसके बावजूद यदि किसी भी अंश और तथ्य से किसी और किन्हीं को आपत्ति, असहमति या ठेस है, तो हम उसका भी प्रमुखता से संज्ञान लेंगे, और उसका सर्वोच्च प्राथमिकता पर निराकरण का प्रयास करेंगे। पोर्टल में शामिल प्रत्येक सामग्री की स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम जिम्मेदारी लेता है। अपने विचारों और आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए कृपया हमें info@swatantraawaz.com पर ई-मेल करें। सर्वाधिकार सुरक्षित। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र ‌नई दिल्‍ली है। संपादक

हम आपकी आवाज़, आप हमारे लोकपाल

महत्वपूर्ण विश्लेषण

4टाटा टेली सर्विसेज़ से उपभोक्ता निराश!

4जब मुखिया है राजी ...

4बहिन जी से टूटी न्याय की आस

4बसपा का ब्राहम्ण प्रेम कितना सफल कितना फेल

4विदेशी मीडिया में मायावती ...

4साहित्‍य में दलित विमर्श

4आडवाणी-राहुल मुलाकात और राजनीतिक असहिष्णुताएं

4उप्र विधानसभा: न अभिभाषण ..

4धन के दुरूपयोग से केंद्र हुआ चौकस

431 मार्च की प्रतीक्षा क्यों

4सेतु समुंद्रम के पीछे लिट्टे तो नहीं

4हे राम आप प्रकट क्यों नहीं होते

4सायमण्ड विवाद ने खोली दुनिया की आँखें

4अयोग्य अंपायरो की खबर लेने का खुला रास्ता

4बीसीसीआई, क्‍या कर रही है कार्रवाई?

4फेडरर के सर्वश्रेष्ठ होने पर अभी भी सवाल

4टेनिस सुन्दरी को झंडा विवाद ने किया निराश

4महानायक की पौत्र की अभिलाषा

4बीमार बच्चा

4शिकायत करें सुझाव भी दें

4प्रबंधन के प्रबंधन गुरू असीम चौहान

4दिल्ली में विश्व पुस्तक मेलों का महाकुम्भ

4फना एक बार फिर देखिए

4सलमान कब छोड़ेंगे ऐश

4संजय दत्त को मिली मान्यता

4राजनीति से ऊबे राजबब्बर

4मैं कला की छाँव में

4राजठाकरे ने जो पाया, सब गंवाया

4बड़े-बड़े राज उगल रहा है ब्रजेश

4आसाम में आदिवासियों पर कहर

4किडनी: गजब जब भयो रामा, जुलम भयो रे

4जीवन रेखा पर खड़ा दैत्य!

4धरती से आती है रोने की आवाज़ !

4नागालैंड में गरजती बंदूकें

4साहित्यकार दम्‍पत्‍ति के खाते में कई नामी पुरस्कार

4हिंदी पहुंची सात समंदर पार

4नकल का बोलबाला, अकल का मुह काला

4बिहारी के 'यादव' होने की सजा

4रूस के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव!

4दलाई लामा की तिब्बत के लिए जंग

4सरबजीत को रिहा कराएं, नहीं तो वोट गवाएं

4राम की सीडी का बसपा से...

4फूल बरसें रंग बरसे होली आई रे

4लंदन में त्र्यंबक के कार्टूनों ने ब्रितानियो को रिझाया

4महिर्षि: भौतिक विज्ञानी ...

फोटो गैलरी