स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
राष्ट्रपति को राजदूतों ने परिचय दिया

राष्ट्रपति को राजदूतों ने परिचय दिया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में भारत में नवनियुक्त सीरियाई अरब गणराज्य, चेक गणराज्य, कांगो गणराज्य, नाउरू गणराज्य और सऊदी अरब साम्राज्य के राजदूत एवं उच्चायुक्त से परिचयपत्र स्वीकार किए। परिचयपत्र प्रस्तुत करनेवाले राजनयिक हैं-सीरियाई अरब गणराज्य के राजदूत डॉ बासम अलखतीब, चेक गणराज्य की राजदूत डॉ एलिसका जिगोवा, कांगो गणराज्य के राजदूत रेमंड सर्ज बेल, नाउरू गणराज्य की उच्चायुक्त मार्लीन इनमविन मॉसेस और सऊदी अरब साम्राज्य के राजदूत सालेह ईद अल-हुसैनी।