स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
विजय परेड में भारतीय सैन्यबल

विजय परेड में भारतीय सैन्यबल

मॉस्को। रूस ने 1941-1945 में जर्मनी से हुए युद्ध में तत्कालीन सोवियत की जीत की शानदार रूपसे 75वीं वर्षगांठ मनाई। भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने भी रेड स्क्वायर मॉस्को में रूस की विजय दिवस परेड में हिस्सा लिया। भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी ने रूसी सशस्त्र बलों और 17 अन्य देशों की सैन्य टुकड़ियों के साथ मार्च किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूपमें शामिल हुए।