स्वतंत्र आवाज़
word map
खेल-खिलाड़ी
महिला पहलवानों की यादगार जीत!

महिला पहलवानों की यादगार जीत!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा हैकि भारतीय महिला पहलवानों केलिए एक यादगार जीत! हमारी टीम ने 7 पदकों केसाथ अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीता है, जिनमें से 3 स्वर्ण पदक हैं। यादगार प्रदर्शनों में से एक था एंटिम का अपना खिताब बरकरार रखना और इसे दो बार जीतने वाली पहली महिला बनना। यह शानदार जीत हमारे उभरते पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है।