स्वतंत्र आवाज़
word map
खेल-खिलाड़ी
प्रज्ञानानंद को बधाई व शुभकामनाएं!

प्रज्ञानानंद को बधाई व शुभकामनाएं!

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अठारह वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हैकि रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने फिडे के विश्व कप फाइनल में पहुंचकर और उपविजेता बनकर हर भारतीय का दिल जीत लिया है। प्रज्ञानानंद ने खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक का सामना करते हुए उच्चतम स्तर की उत्कृष्टता प्रदर्शित की। चुनौतियों और कठिनाइयों केबीच उनकी असाधारण यात्रा में योगदान देने केलिए उनकी मां नागलक्ष्मी, वेलाम्मल स्कूल और उनके सभी गुरु और प्रशिक्षक विशेष उल्लेख के पात्र हैं।