स्वतंत्र आवाज़
word map
खेल-खिलाड़ी
मीराबाई चानू को सर्वोच्च खेल सम्मान

मीराबाई चानू को सर्वोच्च खेल सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 सितंबर 2018 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में एक शानदार समारोह में वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। मीराबाई चानू ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गौरतलब है कि 23 साल बाद यह सम्मान किसी भारोत्तोलक को दिया गया है, इससे पहले 1994-95 में कर्णम मल्लेश्वरी और 1996-97 में कुंजूरानी देवी खेल रत्न पा चुकी हैं।