स्वतंत्र आवाज़
word map

ग्लोबल एडवर्टाइज़र को पैरामाउंट अचीवर अवार्ड

प्रबंध निदेशक संजीव गुप्ता ने सहकर्मियों को दिया अवार्ड का श्रेय

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 12 June 2017 05:05:50 AM

sanjeev gupta, rakesh bedi honored with a brilliant trophy

मुंबई। आउटडोर होर्डिंग पब्लिसिटी की उत्कृष्ट सेवाएं देने में सबसे आगे 'ग्लोबल एडवर्टाइज़र' को अंधेरी वेस्ट मुंबई के दी क्लब में एक कार्यक्रम में 'पैरामाउंट अचीवर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 'ग्लोबल एडवर्टाइज़र' एशिया की प्रमुख होर्डिंग कंपनी के रूप में विख्यात है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र के प्रबंध निदेशक संजीव गुप्ता को प्रख्यात फिल्म कलाकार राकेश बेदी ने शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता ने इस अवसर पर 'ग्लोबल एडवर्टाइज़र' की सफलता और अवार्ड का श्रेय अपने सहकर्मियों और हितधारकों को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी की सफलता उसकी टीम की लगन और मेहनत के बिना अधूरी है, इसलिए मैं अपनी पूरी टीम और अपने सभी हितधारकों को इस उपलब्धि का श्रेय देता हूं।
संजीव गुप्ता ने कहा कि 'ग्लोबल एडवर्टाइज़र' की एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग बांद्रा मुंबई में है, जिसे सभी हितधारक पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम हितधारकों को हमेशा अच्छा और कुछ अलग देने का प्रयास करते हैं, इससे कंपनी की भी एक अलग पहचान बनती है। उल्लेखनीय है कि 'ग्लोबल एडवर्टाइज़र' को आउटडोर पब्लिसिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। अवार्ड कार्यक्रम में महशूर अभिनेत्री जीनत अमान, गुलशन ग्रोवर, अमन वर्मा, बलदेव कृष्ण शर्मा, रवि कुमार, एनी शेख़ इत्यादि हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम में विख्यात सिने अभिनेता विनोद खन्ना और रीमा लागू को श्रद्धांजलि देते हुए सिने जगत में उनकी उपलब्धियों को याद किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]