स्वतंत्र आवाज़
word map

नवनीत सहगल को अचीवमेंट अवार्ड

सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 5 November 2016 01:04:32 AM

navneet sehgal achievement award

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को उनकी सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। नवनीत सहगल को यह सम्मान गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट बाराबंकी ने सामाजिक सहभागिता सम्मान के तहत दिया है। ट्रस्ट ने नवनीत सहगल को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती पर की थी। किन्हीं कारणों से नवनीत सहगल बाराबंकी में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता पाटेश्वरी प्रसाद ने नवनीत सहगल से मुलाकात करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]