स्वतंत्र आवाज़
word map

मोहनलालगंज में भाजपा ने धरना दिया

सपा विधायकों के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 16 May 2016 06:52:22 AM

bjp lobbied in mohanlalanganj

लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में तहसील के पास स्थित श्रीकालवीर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने सपा विधायकों की विफलताओं के खिलाफ विशाल धरना दिया और एसडीएम शैलेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बीजेपी के नेता वीरेंद्र तिवारी, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष डॉ अरविंद विश्वास, भाजपा महिला मोर्चे की नेता गीता रानी ने विशेषरूप से धरने में भाग लिया। धरने को वीरेंद्र तिवारी, डॉ अरविंद विश्वास और गीता रानी आदि ने संबोधित भी किया। धरने पर बैठने वालों में भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप द्विवेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार रिखारी, वीरेंद्र द्विवेदी, भानू सिंह, राजकुमार पांडेय, अभिलाष यादव, रामजी लाल वर्मा, गोकरन सिंह, विनोद सोनकर, बलिराम वर्मा, अमित तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, अली शाह, मदन मिश्रा, मनीष तिवारी, अभिषेक तिवारी, अभिषेक रावत, अवनीश वर्मा प्रमुख हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]