स्वतंत्र आवाज़
word map

आगरा की सपा प्रत्याशी भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी की नैया डूबने वाली है-केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 19 April 2016 10:10:07 AM

agra's sp candidate joins bjp

लखनऊ/ आगरा। आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हेमलता दिवाकर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने के बावजूद हेमलता दिवाकर का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना यह संकेत दे रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की नैया डूबने वाली है।
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 265 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है और सपा सरकार के खिलाफ उपजी नाराजगी का आलम यह है कि विधानसभा के चुनाव के बाद परिवारवाद में उलझी समाजवादी पार्टी का राज्य में सूपड़ा साफ हो जायेगा, बसपा पहले ही लोकसभा चुनाव में प्रदेश में खत्म हो चुकी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]