स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की वर्षगांठ

पर्वतारोहण के लिए उचित अभ्यास की आवश्यकता

पर्वतारोहण पर्वतों पर विजय पाने की महत्वाकांक्षा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 20 May 2015 03:51:38 AM

mountaineering

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में माउंट एवरेस्ट पर पहली बार ऐतिहासिक चढ़ाई की 50वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया। सन् 1965 में 20 मई 2015 को कैप्टन एमएस कोहली के नेतृत्व में भारतीय दल ने माउंट एवरेस्ट पर पहली बार चढ़ाई की थी। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन का यह 50वां वर्षगांठ समारोह है। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल है, जिसको 1 अगस्त 2014 को ईस्ट बंगाल क्लब के सर्वोच्च सम्मान भारत गौरव से सम्मानित किया गया। बछेंद्री को अनेक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
पर्वतारोहण या पहाड़ चढ़ना उस खेल, शौक़ अथवा पेशे से है, जिसमें पर्वतों पर चढ़ाई, स्कीइंग अथवा सुदूर भ्रमण सम्मिलित हैं। पर्वतारोहण की शुरुआत सदा से अविजित पर्वत शिखरों पर विजय पाने की महत्वाकांक्षा के कारण हुई थी और समय के साथ इसकी 3 विशेषज्ञता वाली शाखाएं बन कर उभरीं हैं-चट्टानों पर चढ़ने की कला, बर्फ से ढके पर्वतों पर चढ़ने की कला और स्कीइंग की कला। तीनों में सुरक्षित बने रहने के लिए अनुभव, शारीरिक क्षमता व तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है। पर्वतारोहण एक खेल, शौक या पेशा है जिसमें पर्वतों पर चलना, लंबी पदयात्रा, पिट्ठूलदाई और आरोहण शामिल है।
ठोस बर्फ में ही पर्वतारोही के लिए पैदल चलना संभव हो पाता है। अधिक कुशल चढ़ाई के लिए पर्वतारोही अक्सर क्रैम्पोन नामक उपकरण का प्रयोग करते हैं। क्रैम्पोन उनके जूतों के साथ लगा रहता है तथा इसमें 8 से 14 दांते (स्पाइक) होते हैं। वे सख्त बर्फ के लिए बनाये जाते हैं व अतिरिक्त कर्षण प्रदान करते हैं। इससे एकदम खड़ी चढ़ाई व उतराई में सुविधा होती है। गहरी बर्फ में चलने के लिए विशेष हिम-जूतों का प्रयोग किया जा सकता है। स्की का प्रयोग उन प्रत्येक स्थानों पर किया जा सकता है, जहां हिम जूतों का प्रयोग किया जाता है और इसके अतिरिक्त उनका प्रयोग सीधे व ऊंचे स्थानों पर भी किया जा सकता है, हालांकि मुश्किल मार्गों पर स्की करने के लिए उचित अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है। सीधे व ऊंचे मार्गों पर पर्वतारोहण व स्कीइंग की कलाओं का एक साथ प्रयोग कर चढ़ाई करना और उतरना एक प्रकार का खेल है, जिसे स्की पर्वतारोहण कहते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]