स्वतंत्र आवाज़
word map

केआर नायर नौसेना के नए सामग्री प्रमुख

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 31 March 2014 07:49:34 PM

नई दिल्ली। वाइस एडमि‍रल केआर नायर एवीएसएम, वीएसएम ने आज भारतीय नौसेना सामग्री के प्रमुख का पदभार संभाल लिया। वाइस एडमि‍रल केआर नायर 1 जनवरी 1977 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्‍होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नेशनल डिफेंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्‍त की। विभिन्न अवसरों पर उनकी नियुक्ति समुद्री जहाज पर भी रही और उन्होंने रिपेयर तथा ट्रेनिंग संगठनों में भी कार्य किया। वे नौसेना डाकयार्ड, मुंबई में अपर एवं उप महाप्रबंधक पद पर और रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में हथियार और उपकरण विभाग में प्रधान निदेशक पद पर भी रहे हैं।
केआर नायर मुंबई में आईएनएस तूणीर के कमांडिग ऑफिसर भी रहे। फ्लैग ऑफिसर पद पर पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति सहायक प्रमुख, सामग्री (सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रणालियां) पद पर हुई। अप्रैल 2011 से मई 2012 तक वे विशाखापत्तनम में एडमिरल सुपरिटेंडेंट डॉकयार्ड भी रहे। वर्ष 2007 में उन्‍हें विशिष्‍ट सेवा पदक और 2012 में अति विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया और 1 नवंबर 2012 को उन्हें फ्लैग ऑफिसर से पदोन्नत करके वाइस एडमिरल बना दिया गया। भारतीय नौसेना में सामग्री प्रमुख के पद पर नियुक्ति से पहले वे 1 नवंबर 2012 से 31 मार्च 2014 तक कंट्रोलर, वारशिप प्रोडक्‍शन एंड एक्‍वीजिशन के पद पर रहे। वाइस एडमिरल के परिवार में उनकी पत्नी पद्मिनी नायर और उनके दो बच्चे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]