स्वतंत्र आवाज़
word map

हॉकी इंडिया को राष्‍ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्‍यता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 5 March 2014 05:45:44 PM

नई दिल्‍ली। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने ‘हॉकी इंडिया’ को राष्‍ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्‍यता दे दी है। सभी संबंधितों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि ‘हॉकी इंडिया’, हॉकी (महिला और पुरूष) के समग्र प्रबंधन, नियंत्रण, विनियमन, संवर्धन और विकास के लिए जिम्‍मेदार और जवाबदेह होगा। पत्र में कहा गया है कि सहायता की पात्रता हासिल करने तथा भारत सरकार की मान्‍यता जारी रखने के लिए ‘हॉकी इंडिया’ को समय-समय पर सरकार के दिशा-निर्देशों के साथ भारत के राष्‍ट्रीय खेल विकास संहिता में निर्धारित दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]