स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला खिलाड़ियों का दल

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अनुकरणीय प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया

'हमें अपने खिलाड़ियों के कौशल समर्पण खेल भावना पर विश्वास'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 9 December 2023 02:35:10 PM

players' group meets president draupadi murmu

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के समूह ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। ये खिलाड़ी समूह 'राष्ट्रपति लोगों के साथ' कार्यक्रम केतहत राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों केसाथ नजदीकी संपर्क बनाना और उनके बहुमूल्य योगदान को मान्यता प्रदान करना था। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों से बातचीत में कहाकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने अनुकरणीय प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है, उनके समर्पण जुनून और उत्कृष्टता केप्रति अटूट प्रतिबद्धता ने न केवल उनके व्यक्तिगत साहस का प्रदर्शन किया, बल्कि सामूहिक रूपसे खेल की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि हालही में एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के असाधारण प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत को क्रमशः 107 और 111 पदक प्राप्त हुए, यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा के बारेमें बताती है, बल्कि उनके अदम्य साहस का भी उदाहरण देती है। राष्ट्रपति ने कहाकि खिलाड़ियों की यह यात्रा केवल व्यक्तिगत जीत के संबंध में नहीं, बल्कि भारतीयों के सपनों को उड़ान देने के बारेमें है। उन्होंने खिलाड़ियों से हमेशा इसे याद रखने का अनुरोध कियाकि वे केवल खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे देश की संस्कृति, मूल्यों और एक अरब लोगों की भावना के राजदूत भी हैं। उन्होंने कहाकि कुछही महीनों में विश्व का ध्यान 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक पर होगा और सभीकी आंखें हमारे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। उन्होंने कहाकि हम अपने राष्ट्र की प्रसन्नता और गौरव केलिए खिलाड़ियों के कौशल, समर्पण और खेल भावना पर विश्वास करते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]