स्वतंत्र आवाज़
word map

'गर्जना भरा पुनरुत्थान भारत के बाघ'

उपराष्ट्रपति ने बाघों पर चारुमति निर्वाण की प्रदर्शनी देखी

'प्रोजेक्ट टाइगर की 50 वर्ष की सफलता को प्रतिबिंबित करती'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 21 October 2023 11:42:12 AM

vice president sees charumati nirvana's exhibition on tigers

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स सोसाइटी में जानी मानी कलाकार चारुमती निर्वाण की बाघों के चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 'गर्जना भरा पुनरुत्थान भारत के बाघ' शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में चारकोल से बने बाघ रेखाचित्रों और जलरंगों से बने पुष्पों को प्रदर्शित किया गया है। चारुमती निर्वाण कला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के बारेमें लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही हैं और यह उनकी पांचवीं ऐसी प्रदर्शनी है।
चित्रकार चारुमती निर्वाण बीते 25 वर्ष से बाघों और वन्यजीवों का बारीकी से अवलोकन कर रही हैं और इसकी शानदार अभिव्यक्ति उनकी कला में परिलक्षित होती है। उनकी यह प्रदर्शनी 1973 में शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की 50 वर्ष की सफलता की यात्रा को प्रतिबिंबित करती है। शुरुआत में प्रोजेक्ट टाइगर में केवल 9 टाइगर रिज़र्व थे, जिसका विस्तार अब 54 टाइगर रिज़र्व केसाथ 75000 वर्ग किलोमीटर तक हो गया है, जो भारत की कुल भूमि क्षेत्र का 2.3 प्रतिशत है और आज विश्व के 75 प्रतिशत बाघ भारत में पाए जाते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]