स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा वार्ता

दोनों देशों में बढ़ते रक्षा सहयोग संबंधों पर संतोष जताया

भारत-बांग्लादेश समकक्ष लगातार बातचीत केलिए तैयार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 28 August 2023 06:23:14 PM

defense dialogue between india and bangladesh

ढाका। भारत और बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता में भाग लिया। गौरतलब हैकि भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमने बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेशी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज्जमां प्रधान स्टाफ अधिकारी सशस्त्र बल प्रभाग केसाथ बैठक की सह अध्यक्षता की। भारत और बांग्लादेश केबीच वार्षिक रक्षा वार्ता दोनों देशों केबीच सर्वोच्च संस्थागत वार्ता तंत्र है। वार्ता में दोनों देशों ने सशस्त्र बलों केबीच संबंधों की भावी रूपरेखा तैयार करने में इसके महत्व को उजागर किया।
भारत और बांग्लादेश केबीच बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की गई और दोनों पक्षों ने बढ़ते रक्षा सहयोग संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। वार्ता में मौजूदा द्विपक्षीय युद्ध अभ्यासों को शामिल किया गया और दोनों पक्ष इन अभ्यासों की सघनता बढ़ाने पर सहमत हुए। भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज्जमां ने कहाकि वार्ता सार्थक हुई और दोनों ने इस बात पर जोर दियाकि दोनों देश पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता में बनी आम सहमति के आधार पर निरंतर बातचीत केलिए तत्पर रहेंगे। उल्लेखनीय हैकि भारत-बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाएं विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर काम कर रही है तथा दोनों देशों केबीच बढ़ता तालमेल भावी रिश्तों केलिए सकारात्मक संकेत है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]