स्वतंत्र आवाज़
word map

खेल गान 'जय हे' वीडियो का शुभारंभ

'राष्ट्र प्रथम सदैव सर्वप्रथम' का प्रतीक है-हरदीप सिंह पुरी

'देशवासियों को राष्ट्र के प्रति योगदान के लिए प्रेरित करेगा'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 16 August 2023 02:38:19 PM

sports anthem 'jai hey' video launched

नई दिल्ली। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी सरकार में आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विभिन्न खेल विधाओं में भारत को गौरवांवित करने वाले खिलाड़ियों को शामिल करने वाली भारत के राष्ट्रगान की एक प्रस्तुति का शुभारंभ किया। गौरतलब हैकि गौरवांवित और प्रतिभाशाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड खेल बिरादरी स्वतंत्रता दिवस 2023 का जश्न मनाने केलिए एकसाथ आई और इस पहल का समर्थन किया है। इंडियन ऑयल सीएल खेल बिरादरी में कुल 167 खिलाड़ी हैं, जिनमें एथलेटिक्स, बिलियर्ड्स और स्नूकर, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस से 102 खिलाड़ी वर्तमान में खेल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस अवसर पर कहाकि भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे लेजाने के अनुरूप है। हरदीप सिंह पुरी ने कहाकि खेल के मैदान में जीत या हार नहीं, अपितु खेल की भावना और खेल केप्रति समर्पण राष्ट्र केलिए हर्षोल्लास लाता है और इंडियन ऑयल द्वारा शुभारंभ की गई खेल गान प्रस्‍तुति खेल केप्रति देश के उत्‍साह को पुन: सक्रिय करती है और पैरा एथलेटिक्स सहित विविध खेलों केलिए दृढ़ समर्थन एवं 'राष्ट्र प्रथम सदैव सर्वप्रथम' की भावना का प्रतीक है। हरदीप सिंह पुरी ने 'जय हे' नामक प्रेरणादायक संगीतमय वीडियो का भी अनावरण किया, यह एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है और 'राष्ट्र प्रथम सदैव सर्वप्रथम' का प्रतीक है।
हरदीप सिंह पुरी ने कहाकि यह एक सिद्धांत है, जो जीवन के हर पहलू में व्याप्त है और जीवन में व्यापक प्रगति की प्रेरणा देता है। यह वीडियो इन एथलीटों के अपने खेल केप्रति गहन समर्पण और प्रतिबद्धता को खूबसूरती से दर्शाता है और इन सबसे बढ़कर, वैश्विक खेल मंच पर भारत का नाम रोशन करने केलिए उनके अटूट संकल्प और अथक प्रयास को भी दर्शाता है। उन्होंने कहाकि इस प्रयास का उद्देश्य उस प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी के समर्पण को प्रदर्शित करना है, जो अपनी युवावस्था के दौरान उत्कृष्टता केलिए प्रयास करते हैं और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल करते हैं। हरदीप पुरी ने कहाकि इसमें भारतीयों को प्रेरित करने की क्षमता है और आशा हैकि 'जय हे' प्रत्येक नागरिक को महान राष्ट्र केप्रति योगदान केलिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहाकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श वाक्य राष्ट्र प्रथम सदैव सर्वप्रथम एक वास्तविकता! का भी अनुसरण करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]