स्वतंत्र आवाज़
word map

अहमदाबाद में विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज शुरू

भारत को विश्व में सबसे बड़ा स्पोर्ट्स का हब बनाएंगे-अमित शाह

अहमदाबाद की मेजबानी में होंगे कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 5 September 2026 05:37:07 PM

world archery para series begins in ahmedabad

अहमदाबाद/ नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में भारतीय तीरंदाजी संघ की 'विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज' का उद्घाटन कर दिया है। अमित शाह ने कहा हैकि 5 से 9 सितंबर 2026 तक चलने वाली यह स्पर्धा खिलाड़ियों केसाथ अहमदाबाद केलिए भी बहुत यादगार रहेगी। उन्होंने कहाकि सभी प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण, सुविधाओं और साधनों के उत्पादन केसाथ अहमदाबाद गुजरात खेल जगत के बहुत बड़े केंद्र बनेंगे। अमित शाह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस कम्प्लीट विज़न केसाथ हम भारत को विश्व में सबसे बड़ा स्पोर्ट्स का हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि हमारा मकसद सबसे अधिक मेडल जीतना नहीं, बल्कि ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, पुलिस गेम्स आदि में शामिल सभी खेलों की ताकत बढ़ाना है। उन्होंने कहाकि यहां उपलब्ध अत्याधुनिक ट्रेनिंग और कोचिंग व्यवस्था सिर्फ अहमदाबाद, गुजरात या भारत तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि चैंपियन खेल, प्रैक्टिस और कोचिंग से नहीं, बल्कि खिलाड़ी की जीतने की लालसा से बना जाता है। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भूटान, ब्रिटेन, चीन, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और अमेरिका सहित 19 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गृहमंत्री ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में 29 सदस्यीय सशक्त भारतीय दल भी मैदान में उतर रहा है, जिनमें हरविंदर सिंह, शीतल देवी, राकेश कुमार, श्याम सुंदर सामी और पायल नाग जैसे एथलीट्स ने वैश्विक स्तरपर भारत का नाम चमकाया है। अमित शाह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहाकि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी संस्करण होगा, जिसका आयोजन अहमदाबाद में होना बहुत हर्ष का विषय है। उन्होंने यह भी बतायाकि वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी केलिए अहमदाबाद ने दावेदारी की है और विश्वास हैकि 2036 ओलंपिक खेल भी अहमदाबाद में ही आयोजित होंगे। अमित शाह ने कहाकि गुजरात ने 2025 से 2026 केबीच लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं की मेज़बानी की है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]