भारत की विकास यात्रा दुनिया के लिए अवसरों का स्रोत है-नरेंद्र मोदी
भारत बेल्जियम के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और समझौतेस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 3 September 2026 04:17:02 PM
नई दिल्ली। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का भारत में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि यह उनकी पहली भारत यात्रा जरूर है, लेकिन भारत से उनका परिचय पुराना है, वे लंबे समय तक एंटवर्प के मेयर रहे हैं और उन्होंने एंटवर्प की बड़ी भारतीय कम्युनिटी और भारत-बेल्जियम डायमंड ट्रेड को अनुकरणीय समर्थन दिया है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस नई दिल्ली में भारत-बेल्जियम केबीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और कई महत्वपूर्ण समझौतों के आदान प्रदान केबाद एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहाकि भारत और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें ऐतिहासिक हैं, पहले विश्वयुद्ध में बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान, दोनों देशों की साझा स्मृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहाकि आज लोकतांत्रिक मूल्य, बाज़ार आधारित अर्थव्यवस्था और लोगों केबीच गहरे संबंध हमें स्वाभाविक साझेदार बनाते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहाकि दस वर्ष पहले उन्हें बेल्जियम की यात्रा का अवसर मिला था और उन्हें खुशी हैकि इस एक दशक में भारत-बेल्जियम साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि भारत की विकास यात्रा दुनिया केलिए अवसरों का स्रोत है और आज हमारे सहयोग का दायरा पारंपरिक क्षेत्रसे बढ़कर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहाकि हम ज़ोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं, आंध्र प्रदेश के काकिनाड़ा में हम दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक डेवलप कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि आज विश्व एक बड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, फूड, फ्यूएल या सप्लाइ चेन्स हर क्षेत्रमें अनिश्चितता का प्रभाव पड़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है, पिछली तिमाही में हमने 7.8% की ग्रोथ दर्ज की है, आज भारत की विकास की कहानी दुनिया केलिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहाकि इस वर्ष की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों केबीच यह अभूतपूर्व सहयोग, वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को भी नई मजबूती देगा। उन्होंने कहाकि भारत की निरंतर आर्थिक प्रगति ने हमारे आर्थिक संबंधों केलिए नई भावनाओं के द्वार खोले हैं, आज हमने इन संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलने केलिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतायाकि बेल्जियम की कम्पनीज़ केलिए हमने भारत में इंवेस्टमेंट तेज़-तर्रार प्रक्रिया का गठन किया है, हमने भारत-बेल्जियम बिज़नेस फोरम को एक रेग्युलर मेकनिज़म बनाने का निर्णय लिया है, हम दोनों देशों की फाइनेंशल, फिनटेक, रेग्युलेटोरी संस्थाओं केबीच तालमेल बढ़ाएंगे और इन सभी पहलों से हम अगले पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार को डबल करने का लक्ष्य साकार करेंगे। नरेंद्र मोदी ने कहाकि रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तम्भ है, हमने दोनों देशों केबीच मिलिटरी एक्सचेंज व ट्रेनिंग सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है, हमारी सरकारों और डिफेंस इंडस्ट्रीज़ केबीच हुए एग्रीमेंट्स से डिफेंस सह विकास और सह उत्पादन के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहाकि हम अपनी एजेंसीज़ केबीच खुफिया जानकारी साझा करना और अपराध के विरुद्ध कोऑपरेशन को भी और मजबूत करेंगे। नरेंद्र मोदी ने कहाकि एक क्लीन एनर्जी फ्यूचर और भरोसेमंद सप्लाइ चेन हमारी साझी प्राथमिकताएं हैं, नवीकरणीय ऊर्जा पर आज हुआ एमओयू हमारे सस्टेनिबिलिटी सहयोग को नई गति देगा, क्रिटिकल मिनरल्स में हमने प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि सेमीकंडक्टर्स में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत का स्केल एकदूसरे के पूरक हैं, हम बेल्जियम के आईएमईसी इंस्टिट्यूट को भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने केलिए काम करेंगे। उन्होंने कहाकि लोगों केबीच आपसी संबंध हमारे संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं, हमने अपने स्टार्टअप्स केबीच कनेक्ट मजबूत करने और मैरीटाइम सेक्टर में केपैसिटी बिल्डिंग बढ़ाने पर सहमति बनाई। उन्होंने कहाकि हम यूनिवर्सिटी और रिसर्च सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे और टैलेंट मोबिलिटी केलिए जल्दही माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट करेंगे। नरेंद्र मोदी ने कहाकि आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विस्तार से चर्चा की, भारत बेल्जियम दोनों ही कानून का शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं, यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि हीरे ने भारत बेल्जियम को लंबे समय से जोड़ा है, आज हम इस ऐतिहासिक जुड़ाव को एक व्यापक साझेदारी का नया रूप दे रहे हैं और उन्हें विश्वास हैकि आजकी हमारी चर्चा आपसी संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है।