स्वतंत्र आवाज़
word map

हिंदू-अहिंदू में वैचारिक संघर्ष-बीएल गुप्त

पश्चिमी दिल्ली में विहिप का प्रशिक्षण शिविर

'हिंदुत्व को मान रही है आज सारी दुनिया'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 31 May 2016 07:19:58 AM

west delhi, the vhp's training camp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक बजरंगलाल गुप्त ने पश्चिमी दिल्ली के हरी नगर में विश्व हिंदू परिषद उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में कहा है कि विश्व में हिंदू और अहिंदू का एक वैचारिक संघर्ष चल रहा है, जबकि दुनिया की समस्त चुनौतियों का समाधान हिंदू विचार में निहित है। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः जैसा हिंदुत्व का विचार न सिर्फ़ मानवता, बल्कि समस्त चराचर जगत, प्रकृति और पर्यावरण का भी पोषक है, हम हिंदुत्व की संस्कृति के अधिष्ठान हेतु काम करते हैं और इसी विचार को अब दुनिया मान रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी रवि प्रकाश अरोड़ा ने समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर बल देते हुए देशहित में इसे लागू करने पर ज़ोर दिया।
प्रशिक्षण शिविर के वर्गाधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित 5 राज्यों के लगभग 150 विहिप पदाधिकारियों ने भाग लेकर भारत का इतिहास, महापुरुष, पर्यावरण, स्वदेशी, धर्मांतरण, गौ संवर्धन तथा सेवा व सामाजिक समरसता आदि विषयों पर शिक्षण प्राप्त किया। शिविर में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय, संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र, संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश सहित अनेक विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन देकर कार्यकुशलता हेतु प्रेरित किया। शिविर पश्चिमी दिल्ली के हरी नगर स्थित चुन्नी लाल सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष योगी महाराज ने आशीर्वचन दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]