स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेश उत्तम सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 3 November 2014 10:03:14 PM

naresh chandra uttam

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। विधान परिषद सदस्य नरेश चंद्र उत्तम को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रघुराज सिंह शाक्य को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को महासचिव तथा रामदुलार राजभर को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रकोष्ठ में सचिव तथा 24 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इनके नाम हैं-रामदरश यादव, सिद्धगोपाल साहू, नानकदीन भुर्जी, कुलदीप वर्मा और मोहर सिंह पाल (सभी सचिव) छत्रपाल सिंह यादव, लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, शिवबली विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश बघेल, राकेश ठाकुर, कृष्णा दास लोधी, प्रदीप चौधरी, सुरेंद्र सिंह नायक, गजेंद्र मलिक, फिरासत हुसैन गामा, आरडी गोस्वामी, ओमपाल सिंह पटेल, राजेश गुप्ता, हरिश्चंद्र प्रजापति, बृजेश विश्वकर्मा, जयगोपाल सोनी, हाजी हारूल हलवाई, उत्तम सिंह चौहान, डॉ नरेश विश्वकर्मा, संजय सविता विद्यार्थी, कमलेश वर्मा, जवाहर लाल मौर्य, स्नेहलता निषाद एवं गिरधारी लाल लोधी नामित सदस्य।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]