स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-यूएस ने किया सैन्य युद्धाभ्यास

दोनों सेनाओं ने मैकार्ड में लिया गहन प्रशिक्षण

युद्धाभ्यास में शामिल थी गोरखा बटालियन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 28 September 2017 03:53:14 AM

indo-us military maneuvers

लखनऊ। भारत और अमेरिका के बीच वाशिंगटन स्थित ज्वाइंट बेस लेविस मैकोर्ड में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-2017 कल संपन्न हो गया। इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से 20 इंफैंट्री रेजिमेंट की 5वीं इंफैंट्री बटालियन, जबकि भारतीय सेना की ओर से सूर्या कमान की 11 गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन ने प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-2017 दोनों देशों के बीच होनेवाला एक वार्षिक युद्धाभ्यास है, जो दोनों देशों के ऑपरेशनल युद्ध कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह युद्धाभ्यास बेसिक दस्तों की प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं एक दूसरे के सैन्य हथियारों एवं उपकरणों के साथ जानकारी के साथ शुरू हुआ था। मैत्री खेल के तहत क्रिकेट एवं फुटबॉल मैच के आयोजन के साथ इस युद्धाभ्यास का समापन हुआ।
भारत-अमरीकी सेना का यह प्रशिक्षण विशेष ड्रिल के साथ-साथ शहरी परिदृश्य में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान आतंकवाद विरोधी एवं जवाबी कार्रवाई से जुड़ी प्रक्रियाओं पर आधारित था। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान त्वरित कार्रवाई के तहत हेलिकॉप्टर आधारित मोबलाइजेशन टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया। फील्ड प्रशिक्षण के शुरूआती दिनों में प्लाटून स्तर का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया, जिसे बढ़कार कंपनी स्तर तक के ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया। युद्धाभ्यास के दौरान सैनिकों को प्लाटून आकार में संगठित किया गया और प्रत्येक को शहर पर नियंत्रण बनाने और शहरी परिवेश में स्थित लेची शहर में दुश्मन पर निशाना साधने का लक्ष्य था।
वाशिंगटन डीसी में यह ऑपरेशनल कार्रवाई एक नकली 'लेची शहर' का रूप देकर अंजाम दी गई। प्रशिक्षण में दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने अपने बेहतर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें दुश्मन पर घात लगाते उनके हर मंसूबों को ध्वस्त किया एवं दुर्घटना स्थल को खाली कराने के साथ ही कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंतिम अंजाम तक पहुंचाया। भारत-अमरीका की सैन्य टुकड़ियों ने प्लाटून एवं कंपनी स्तर पर ऑपरेशनल अभ्यास के माध्यम से अपने युद्ध कौशल को बढ़ाते हुए अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया। इस दौरान भारतीय सेना ने जहां 'स्टईकर' इंफैंट्री कॉम्बैट व्हिकल के माध्यम से अपना अनुभव प्राप्त किया, वहीं अमेरिकी सैन्य टुकड़ी ने पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात इंफैंट्री यूनिट के प्रशिक्षण से रूबरू हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]