स्वतंत्र आवाज़
word map

एपी शाह ने विधि आयोग की अध्यक्षता संभाली

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 22 November 2013 07:55:43 AM

justice ap shah

नई दिल्‍ली। न्यायमूर्ति अजीत प्रकाश शाह ने आज भारत के 20वें विधि आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। विधि आयोग के अध्यक्ष का पद न्यायमूर्ति डीके जैन के त्यागपत्र देने के बाद गत माह के प्रथम सप्ताह से रिक्त पड़ा था। डीके जैन ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
न्यायमूर्ति अजीत प्रकाश शाह का जन्म 13 फरवरी 1948 को महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था। उन्होंने शोलापुर जिला न्यायालय से अपनी वकालत की शुरूआत की और 1977 में वे बंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हो गए। वह मई 2008 से फरवरी 2010 में सेवानिवृत्त होने तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वह अपने मुखर निर्णयों विशेषकर सामाजिक मुद्दों से संबंधित निर्णयों के लिए जाने जाते थे, जिसमें दुनिया भर में खबर बना जुलाई 2009 का 150 साल पुराने उभयलिंगी निरोधक कानून (भारतीय दंड संहिता की धारा 377) को भेदभावपूर्ण और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताने वाला निर्णय भी था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]