स्वतंत्र आवाज़
word map

अनुच्छेद 370 और 35(ए) निरसन के 7 वर्ष पूरे

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिले संवैधानिक अधिकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश ने माना 'ऐतिहासिक मील का पत्थर'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 5 August 2026 05:19:03 PM

pm narendra modi (file photo)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश ने आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) के ऐतिहासिक निरसन के सात साल पूरे होने पर 5 अगस्त 2019 के दिन को भारत के समावेशी विकास की यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि बीते सात वर्ष में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी विकास का व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने कहाकि इन केंद्रशासित प्रदेशों में इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता, खेल जैसे अनेक क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कहाकि महिलाएं और हाशिए वाले समुदायों के सदस्य अब भारत के संविधान के भरपूर कार्यांवयन से सशक्त हुए हैं, जो दशकों से अनेक संवैधानिक अधिकारों से वंचित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि इस वर्ष अनुच्छेद 370 और 35(ए) के ऐतिहासिक निरसन की जयंती का विशेष महत्व है, क्योंकि देश डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय एकता केप्रति डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिपादित दृष्टिकोण को 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूपसे साकार होते देखा गया है, उनकी राष्ट्रीय एकता की आजीवन प्रतिबद्धता भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास केप्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री ने कहाकि प्रत्येक नागरिक को बड़े सपने देखने, अपनी आकांक्षाओं को साकार करने और एक विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]