रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को रक्षा निर्माण का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2025 तक 26 अरब अमेरिकी डॉलर का रक्षा उद्योग सुनिश्चित करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षामंत्री भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक भारत...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज 46वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा है कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पिछले पांच वर्ष में प्रत्येक नागरिक को विश्वास दिलाया है कि 21वीं सदी भारत की हो सकती है। अमित शाह ने हैदराबाद में पुलिस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को टेक्सास शहर के ह्यूस्टन में होने वाले विशेष सामुदायिक कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के शामिल होने के समाचार पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति की भागीदारी भारत-अमेरिका के बीच विशेष मित्रता...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि संविधान निर्माता जब राजभाषा को आकार दे रहे थे, तब कई तरह के मत-मतांतर थे, लेकिन विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को देखकर, समझकर तथा उस समय की स्थिति का आकलन, अवलोकन और चिंतनकर संविधान निर्माता एकमत पर पहुंचे और हिंदी को संविधान सभा ने राजभाषा...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए लोगों को विकास प्रक्रिया में समान भागीदार बनाया जाना चाहिए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए वेंकैया नायडू ने सभी स्तरों पर जनता के हित में पारदर्शी और प्रभावी शासन प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने...
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सदस्य देशों की सैन्य चिकित्सा सेवाओं से युद्ध क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी से पैदा हुए खतरों से प्रभावी तरीके से निपटने के उपाय तलाशने को कहा है। रक्षामंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सैन्य चिकित्सा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध...
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सरपंचों ने मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के दूरस्थ गंदोह तहसील से आए 16 सरपंच इनमें शामिल थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने सरपंचों...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूपमें डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा आईएएस की पदस्थापना हो गई है। उन्होंने नृपेंद्र मिश्र का स्थान लिया है। ओडिशा के संबलपुर में जन्मे प्रमोद कुमार मिश्रा ग़ुजरात काडर के आईएएस हैं। पीके मिश्रा को इसके पहले की सरकार में मिशन क्लीन गंगा का प्रभार दिया गया था। वह 2001 से 2004 तक गुजरात...
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज दक्षिण एशिया की पहली सीमापार जानेवाली पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइन का वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए संयुक्त रूपसे उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज को जोड़ती है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने...
यद्यपि इसरो मुख्यालय के नियंत्रण केंद्र से चंद्रयान-2 मिशन का संपर्क टूट गया है और इससे हिंदुस्तान को थोड़ी निराशा हुई है तथापि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी अंतरिक्ष पर यात्रा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 मिशन की संभावित सफलता को देखने के लिए इसरो के मुख्यालय पर मौजूद थे। वे चंद्रयान-2...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में एक समारोह में देश के 46 शिक्षकों को शिक्षा विकास और सुधार में उनके असाधारण योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि हमारे स्कूलों में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की आधारशिला रखी जाती है और शिक्षा का मुख्य उद्देश्य...
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं लगती है, क्योंकि अटारी अमृतसर में करतारपुर साहिब कॉरिडोर शुरु करने के तौर-तरीकों पर पाकिस्तान के साथ भारत की तीसरे दौर की वार्ता के कोई उत्साहजनक नतीजे सामने नहीं आए। पाकिस्तान का कहीं इकरार तो कहीं इनकार का रवैया रहा। दरअसल पाकिस्तान का उद्देश्य सिख समुदाय को भारत के...
भारत सरकार ने गैरकानूनी क्रियाकलाप निवारण कानून-1967 में हाल ही में संशोधन करके जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख एवं संस्थापक मौलाना मसूद अजहर, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के प्रमुख एवं संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद, लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य संचालक कमांडर और उसके संस्थापक सदस्यों में से एक जकी-उर-रहमान लखवी, भारत से पाकिस्तान भागे मुंबई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर असाधारण शिक्षक, अनुभवी परामर्शदाता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है और आशा व्यक्त की है कि उनका जीवन अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा क्षेत्र से जोड़े और देश के युवा मन को उज्जवल आकार देने के लिए हमेशा प्रेरित करे। प्रधानमंत्री...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के सरपंचों, फल उत्पादकों, व्यापारियों, आढ़तियों और फल उत्पादक एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाक़ात की। वर्ष 1947 के दौरान कश्मीरी विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल से भी गृहमंत्री मिले। प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने उन्हें जम्मू-कश्मीर से अलगाववादी धारा 370 हटाने वाले...