भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने केलिए नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बैंगलुरू के तेजस प्रभाग का दौरा किया। वह खुद एक उत्सुक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं। वह लड़ाकू विमानों के...
भारतीय नौसेना ने लद्दाख में सरकारी सेवाओं के बारेमें जागरुकता बढ़ाने और वहां के युवाओं एवं नागरिक समाज केसाथ जुड़ने केलिए एक आउटरीच कार्यक्रम हैलो लद्दाख आयोजित किया है। इसके लिए आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली से वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ संजय जसजीत सिंह ने 5000 किलोमीटर के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई। नौसेना...
भारतीय सेना ने यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 'लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम भगत की विरासत-एक दूरदर्शी और रणनीतिक नेता' पर पहले 'लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत स्मृति व्याख्यान' का आयोजन किया, जो थल सेनाप्रमुख जनरल मनोज पांडे द्वारा यूएसआई में स्थापित लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत मेमोरियल चेयर ऑफ एक्सीलेंस...
भारतीय नौसेना केलिए एल एंड टी/ जीआरएसई के निर्मित किए जारहे सर्वे वैसल्स (लार्ज) (एसवीएल) परियोजना के चार जहाजों में से चौथे 'संशोधक' को चेन्नई के कट्टुपल्ली में समारोहपूर्वक लॉंच किया गया। नौसेना की समुद्री परंपरा को बरकरार रखते हुए तन्वी अरोड़ा ने अथर्ववेद के मंत्रोच्चारण केसाथ जहाज को लॉंच किया। संशोधक नाम का जहाज,...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्तराष्ट्र शांतिरक्षकों की सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने केलिए जिम्मेदार राष्ट्रों के बीच अभिनव दृष्टिकोण और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है, जो स्थिरता बनाए रखने, संघर्षों को रोकने और शांति बहाली की सुविधा केलिए हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। रक्षामंत्री आज नई दिल्ली...
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में जेंटलमैन सैन्य छात्रों की यादगार पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। सेनाप्रमुख ने परेड कमांडर और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहाकि पासिंग आउट परेड आत्म अनुशासन और युद्ध कला में प्रशिक्षण प्रदान करनेवाली एक प्रमुख संस्था भारतीय सैन्य अकादमी...
भारतीय सेना ने मेक इन इंडिया केप्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए रक्षा उत्कृष्टता केलिए नई खोज करके सामरिक लैन रेडियो की खरीद केलिए एक अनुबंध किया है। स्वदेशी रूपसे विकसित टैक्टिकल लैन रेडियो की खरीद केलिए मेसर्स एस्ट्रोम टेक प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर केसाथ अनुबंध नई दिल्ली में उप थलसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल...
भारतीय नौसेना को पहला बार्ज एलएसएएम 15 (यार्ड 125) सौंपा गया। गौरतलब हैकि भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप 11x गोला बारूद और टारपीडो मिसाइल बार्ज के निर्माण केलिए एमएसएमई ईकाई मैसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ठाणे केसाथ एक अनुबंध किया गया था। बार्ज को 30 साल की सर्विस लाइफ केसाथ इंडियन रजिस्टर ऑफ...
भारतीय नौसेना रंगभेद के खिलाफ महात्मा गांधी के संघर्ष की शुरुआत के 130 साल पूरे होने पर डरबन के पीटरमैरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर स्मारक कार्यक्रम में भाग लेगी, इसमें शामिल होने केलिए भारतीय नौसेना का एक अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल पीटरमेरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर 7 जून 1893 की घटना की 130वीं वर्षगांठ मनाने केसाथ...
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि में समुद्री प्रशिक्षण ले रहे किंग फहद नौसेना अकादमी सऊदी अरब के कैडेटों केसाथ आज मुलाकात की। नौसेना प्रमुख को वर्तमान में जारी बंदरगाह और जलपोत प्रशिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया गया, जिसमें जानकारी से परिपूर्ण समुद्री उड़ानें शामिल हैं। नौसेना प्रमुख...
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य नौसेना अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों की बहादुरी, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों, विशिष्ट सेवा को सम्मानित और पहचान प्रदान करने केलिए उन्हें राष्ट्रपति की ओर से वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर नौसेना कर्मियों...
भारतीय सेना ने संयुक्तराष्ट्र शांति सैनिकों के 75वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आज थलसेना प्रमुख, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, नौसेना एवं वायुसेना, विदेश मंत्रालय और संयुक्तराष्ट्र के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वह दिवस है, जिस दिन...
भारतीय नौसेना ने अपने नौवें प्रमुख एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा की याद में शताब्दी स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया। एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा को भारत के आधुनिक नौसैनिक इतिहास में एक सम्मानित व्यक्ति माना जाता है और बेंगलुरु में इनको सम्मानित करने केलिए पूर्व नौसेनाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों के...
भारतीय नौसेना के कलावरी क्लास प्रोजेक्ट-75 यार्ड 11880 की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। पनडुब्बी को 20 अप्रैल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से समुद्र में उतारा गया था। वाघशीर पनडुब्बी को परीक्षणों के पूरा होने केबाद वर्ष 2024 की शुरुआत में भारतीय नौसेना को सौंपा...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया, जो वायुसेना के समृद्ध इतिहास और विरासत का प्रतीक है, इसमें कलाकृतियों, भित्ति चित्र और 3डी डायोरमास का संग्रह है, जो वायुसेना की स्थापना केबाद से उसके विकास, वीर कार्यों और विमान एवं उपकरणों में देश की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित...