स्वतंत्र आवाज़ टीवी

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हैदराबाद का दौरा किया

Friday 22nd of February 2013 09:28:06 AM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हैदराबाद जाकर बम धमाकों पर क्षोभ व्यक्त किया और इसके लिए भारत सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि हैदराबाद आतंकवादियों का केंद्र बन गया है। राजनाथ सिंह ने सवाल किया कि जब केंद्र सरकार के पास धमाकों की योजना की जानकारी थी, तो उसने उसे राज्य सरकार को समय से सूचित क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र की ओर से किए जाने वाले प्रयासों का समर्थन करेगी। वे अस्पताल गए और घायलों से मिले एवं उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों के प्रयासों की प्रशंसा भी की।|-----स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]
प्रतिक्रिया उपलब्ध नही है
स्वतंत्र आवाज़
word map