चिड़िया -रानी   

चिड़िया -रानी

 

  • वृंदा गांधी

ची- ची करती चिड़िया रानी,
बच्चों के संग रहती है,
खेल-कूद कर उनके संग,
दाना चुनकर लाती है,
कित्ती मेहनत करती देखो,
श्रम का पाठ पढ़ाती है,
शाम-सवेरे चिड़िया रानी,
नील गगन पर उड़ती है,
बच्चों, तुम भी ऐसे बन जाओ,
मेहनत करो, सफलता पाओ।।

गोल- मटोल
दादीजी का चश्मा गोल,
मम्मीजी की रोटी गोल,
पापाजी का पैसा गोल,
भैयाजी की बॉल गोल 
हम भी गोल, तुम भी गोल 
सारी दुनिया गोल-मटोल।।


बन्दर मामा
बन्दर मामा, बन्दर मामा,
आओ मिलकर करते ड्रामा,
कोट पहनकर जज बन जाओ,
ऐनक अपनी नाक चढ़ाओ,
जानी पहचानी घुड़की से,
सब लोगों पर रौब जमाओ।। 

Bookmark and Share