यूपी बोर्ड परीक्षा के फार्म 20 अगस्त तक भरे जाएंगे

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के वर्ष 2011 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2010 निर्धारित की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने बताया है कि संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा शुल्क राजकोष में जमा करके, ट्रेजरी चालान की प्रति एवं अर्ह अभ्यर्थियों की सूची सभी संलग्नकों सहित 31 अगस्त, 2010 तक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा की जाएगी। बीस सितम्बर, 2010 तक पचास रूपए प्रति आवेदन पत्र की दर से देय विलम्ब शुल्क के साथ समस्त आवेदन पत्र संस्था के प्राचार्य सभी संलग्नकों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा करेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थी बिना विलम्ब शुल्क दिये 20 अगस्त, 2010 तक आवेदन पत्र पंजीकरण केंद्र पर जमा करेंगे। विलम्ब की दशा में सौ रूपये विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन पत्र पंजीकरण केंद्र पर 6 सितम्बर, 2010 तक जमा होंगे। पंजीकरण अधिकारी आवेदन पत्र सभी संलग्नक प्रपत्रों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 20 सितम्बर, 2010 तक जमा करेंगे।

Bookmark and Share