|
|
|
|
यूनियन
बैंक के नये अंचल महाप्रबंधक
लखनऊ। प्रवीन कुमार बंसल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के
लखनऊ अंचल के नये महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
है। इसके पूर्व वे केन्द्रीय कार्यालय में ट्रान्जेक्शन
बैंकिंग विभाग, तृतीय पक्ष उत्पाद विभाग के महाप्रबंधक थे। नये
उत्पादों के सृजन, मार्केटिंग फोर्स को सुदृढ़ करने, उच्च तकनीक
उत्पादों (एटीएम, डेबिट कार्ड, ई-बैंकिंग इत्यादि) को
कार्यान्वित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रवीन, भारतीय बैंक संघ 'पेमेंट एवं सेटेलमेंट्स' कमेटी में
भी हैं।
वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था परिदृश्य में विकासपरक
एवं उच्च गुणवत्तापरक सूचनाओं को संकलित कर बैंक के लिए आय
सृजित करने एवं कारोबार के नये अवसरों को विकसित करने में उनका
अप्रतिम योगदान रहता आ रहा है। बैंक में तीन दशकों से अधिक समय
तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पिछले 5 वर्षों के दौरान
उन्होंने नव प्रवर्तन विभाग के प्रमुख पद पर कार्य किया एवं
इंश्योरेंस और अन्य तृतीय पक्ष उत्पाद वितरण के लिए विभिन्न
ख्याति प्राप्त कार्पोरेट संस्थानों से समन्वय कराने में
प्रमुख भूमिका निभाई।
|
|
|