भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में औपचारिक कमीशनिंग समारोह में तीसरी स्टील्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस करंज को पश्चिमी नौसेना कमान के शस्त्रागार और शक्तिशाली पनडुब्बी बेड़े में शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई भारत में...
रियर एडमिरल अतुल आनंद ने महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र की कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाल लिया है। औपचारिक रूपसे यह समारोह आईएनएस कुंजली में हुआ, जहां रियर एडमिरल अतुल आनंद को एक परेड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रियर एडमिरल अतुल आनंद को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 1 जनवरी 1988 को कमीशन प्रदान किया गया था।...
ट्राइफेड ने वर्ल्ड लीडरशिप कांग्रेस और अवार्ड्स के 19वें वैश्विक संस्करण तथा चौथे भारतीय संस्करण में 4 पुरस्कार जीते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड्स प्रदान करता है, जिसका आयोजन 17 फरवरी 2021 को मुंबई में किया गया था। देशभर में जनजातीय आबादी के जीवन के परिवर्तन के लिए अपने मेहनती प्रयासों के लिए मान्यता...
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आज अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी एक महीने की पेंशन एक लाख रुपये का योगदान दिया। राम नाईक ने मुंबई में उनके निवास पर आईं स्थानिक पार्षद प्रीति सातम को श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रुपये का धनादेश दिया। राम नाईक...
उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक की पहल पर उत्तर प्रदेश में हर साल 24 जनवरी को मनाना शुरू किए गए उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज राम नाईक ने उत्तर प्रदेश वासियों को चौथे 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में कभी भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस...
आयकर विभाग ने थाणे के बोरीवली भयंदर क्षेत्र में 12 जनवरी 2021 को एक सर्च और सर्वेक्षण आपरेशन किया, जिसमें करीब 10.16 करोड़ रुपये की अवैध रूपसे कमाई गई नगदी की जब्ती की गई। आयकर टीम को इस अवैध आय से जमीन और फ्लैट की बिक्री पता चली, कुछ शेल कंपनियों के जरिए अन सिक्योर्ड ऋण की अवैध प्राप्तियां की गईं और पूंजी देने या ऋण देने के नाम पर...
भारतीय जनता पार्टी बसई विरार शहर अध्यक्ष राजन नाइक ने भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश चंद्र मिश्रा को भाजपा बसई विरार शहर का सचिव नियुक्त किया है। अखिलेश चंद्र मिश्रा पिछले 30 वर्ष से भाजपा से जुड़े हैं और वे वर्ष 2015 में वार्ड 86 से महानगर पालिका का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अखिलेश चंद्र मिश्रा प्रसिद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था...
मैग्मा फाउंडेशन कोलकाता ने मैग्मा एम स्कॉलर-2020 के लिए मेरिट सूची की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि वर्ष 2015 से मैग्मा मेधावी छात्रों को एम-स्कॉलर प्रदान कर रहा है और 400 छात्रों को स्कॉलर शिप दी जा चुकी है। इस नई सूची के अनुसार लाभार्थी छात्रों की संख्या अब 500 तक चली जाएगी। मैग्मा एम-स्कॉलर-2020 की मुख्य जानकारियां हैं-कुल पूछताछ...
पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय इंडिया टूरिज्म मुम्बई ने रिलायंस मॉल बोरिवली मुम्बई में 25 से 31 दिसम्बर तक सफल ब्रांड एक्टीवेशन आयोजन के साथ 'देखो अतुल्य भारत' विषय के अंतर्गत घरेलू पर्यटन विपणन अभियान 'देखो अपना देश' प्रारंभ किया है। ऐसे समय में जब भारत में गंतव्य स्थल अनलॉकिंग या खुलने की प्रक्रिया में...
भारतीय सेना में अति विशिष्ठ सेवा और विशिष्ठ सेवा मेडलिस्ट वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक किया है। भारतीय नौसेना की इलेक्ट्रिक ब्रांच में 1 जनवरी 1985 को उनकी नियुक्ति की गई थी। वे आईआईटी दिल्ली...
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने बताया है कि हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 हो गई है और प्रति हज यात्रियों का संभावित खर्च भी इम्बार्केशन पॉइंट के अनुसार कम कर दिया गया है। मुख्तार अब्बास नक़वी मुम्बई हज हाउस में भारत की हज समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं...
लखनऊ नगरनिगम की ओर से जारी किए गए 200 करोड़ रुपये मूल्य वाले नगरपालिका बांड्स को बीएसई में सूचीबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही लखनऊ देश में नगरपालिका बॉंड्स जारी करने वाला 9वां शहर बन गया है, इसे भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत मिशन के तहत प्रोत्साहन दिया है। इन बांड के जारी होने से लखनऊ नगरनिगम को अपने...
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास की कार्यकारी महावाणिज्यदूत सारा रॉबर्ट्स और तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजित कुमार से भेंट की। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने वाइस एडमिरल के साथ हिंद महासागर से जुड़े देशों...
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कोरोना महामारी की चुनौतियों के मद्देनज़र बड़े बदलावों के साथ हज 2021 की घोषणा करते हुए आज से हज 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की भी शुरूआत कर दी है। हज हाउस मुंबई में हज 2021 की घोषणा करते हुए मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि हज 2021 में पैंडेमिक पोजीशन के मद्देनज़र राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय...
मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए हर साल केंद्र सरकार से आने वाले करोड़ों करोड़ रुपए कहां चले जाते हैं? इसका उत्तर महाराष्ट्र में सत्तासीन और सत्ता में रहे यहां के किसी भी राजनेता के पास नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई महाराष्ट्र में बाढ़ और...