|
|
|
|
सोनिया के जन्मदिन पर भोपाल में सभा और रैली
भोपाल ।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर राज्य में
विभिन्न स्थानों पर अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए
और राज्य में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प
लिया गया। मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश
शर्मा ने भोपाल शहर में सैकड़ों युवाओं के साथ विशाल रैली
निकाली जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजीव गांधी चौक
पर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, साथ ही सभी ने मिलकर प्रदेश मे
हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस का परचम फहरा कर
सोनियां गांधी को उनके जन्मदिन का तोहफा देने की शपथ ली।
सोनिया गांधी के जन्मदिन के आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों को
कापी-किताबें एवं मिठाई वितरित की गई और सोनिया गांधी के
आदर्शों पर चल कर शहर एवं प्रदेश में कांग्रेस की ताकत बढ़ाने,
प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाओंसे प्रदेश के जन मानस को
अवगत कराने और इन योजनाओं को मूर्तरूप मे लाने का संकल्प लिया।
रैली में शहर के प्रबुद्व नागरिकों सहित कांग्रेस के पूर्व
विधायक पीसी शर्मा, सऊद खान, सलीम बेग ,
कांग्रेस के युवा पार्षद प्रत्याशी बल्लू पाल, रचना सिरोही,
नितिन शुक्ला आदि कांग्रेसजनों ने शिरकत की।
|
|
|