शोभना वेलफेयर ने मनाया गणतंत्र दिवस

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

शोभना वेलफेयर ने मनाया गणतंत्र दिवस/shobhana welfare celebrated republic day

नई दिल्ली। शोभना वेलफेयर सोसाइटी ने इस बार गणतंत्र दिवस अलग ढंग से मनाया। सोसाइटी ने गरीब बच्चों को इस अवसर पर पिकनिक पर ले जाने का निश्चय किया, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह और मोहन कुमार ने बच्चों को पिकनिक पर ले जाने की जिम्मेदारी संभाली। इस्कॉन मंदिर (दक्षिण दिल्ली) के पीछे पार्क में पिकनिक का कार्यक्रम रखा गया। वहां पिकनिक में शामिल होने लिए विनोद कुमार सिंह, विपिन छाबड़ा, नंद कुमार और बॉबी सिंह इत्यादि विशिष्ट लोग अपने परिवारों के साथ उपस्थित थे। सभी ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह ने किया। बच्चों ने देश भक्ति के गीतों और समूह नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भाग लेने आए नंद कुमार ने अपनी गज़लों से जनसमूह को मंत्रमुग्‍ध किया। सुमित प्रताप सिंह ने अपनी चिर-परिचित शैली में सुमित के तड़के सुनाकर लोगों को हंसने को विवश कर दिया। जनसमूह में से ही एक श्रोता ने आगे आकर देशभक्ति की कविता सुनाकर देशभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और बड़े प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

Bookmark and Share