श्रीराम स्वरूप कालेज में छात्र सिंपोजियम

 

  • अमान सिद्दीकी-सबीहुल हसन

लखनऊ। श्रीराम स्वरूप मेमोरियल इंजीनियरिंग कालेज लखनऊ के तत्वाधान में स्टूडेंट सिंपोजिया इन कम्प्यूटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीपी सिंह निर्देशक नेशनल इंफारमेटिक्स सेंटर, डा डीएस यादव प्रोफेसर आईइटी, शिशर खरे सीनियर कंसल्टेंट टीसीएस, मोहम्मद तहसीम अमीन एचपी दिल्ली और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था के अधिशासी निदेशक पंकज अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के प्रथम स्टूडेंट जर्नल 'प्रयास' का विमोचन किया और जर्नल के मुख्य संपादक डा मनीष कुमार को बधाई दी। संस्था की डीन पूजा अग्रवाल ने भी छात्र-छात्राओं को शोध कार्यों के लिए उत्साहित किया और कम्प्यूटर एप्लीकेशन के अध्यक्ष एवं सिंपोजिया के सेक्रेटी गौरव मिश्र को बधाई दी।
कार्यक्रम में नई आईटी टेक्नॉलाजी, डाटाबेस और नेटवर्क सिक्योरिटी पर छात्रों ने अपने-अपने शोधपत्र पढ़ें। यूपी के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेज से आए छात्रों ने पूरे दिन आपस में आईटी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बाबू बनारसी दास कालेज के छात्र दानिश आरिफ ने नेटवर्क सिक्योरिटी पर, दूसरे सत्र में राम स्वरूप इंजीनियरिंग कालेज की निधि त्रिवेदी एवं मियावी श्रीवास्तव ने इमेज कम्प्रेशन पर और तीसरे सत्र में सुशांत कुमार एसडीएमएस कालेज मुजफ्फरनगर ने साफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर शोधपत्र पढ़कर प्रथम स्थान पाया। तीनो सत्रों में क्रमश: डा डीएस यादव, शिशिर खरे और मोहम्मद तहसीम अमीन स्पीकर थें। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर डा डीएस यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में शोध के महत्व को बताया और कहा कि शैक्षिक संस्थानों में केवल शिक्षा के ऊपर जोर न देकर ऐसे कार्यक्रमों को करना चाहिए जोकि छात्र-छात्राओं को शोध के लिए प्रेरित करें। मो तहसीम अमीन ने डा डीएस यादव की बात का समर्थन करते हुए शोध को शिक्षा में सम्मिलित करने के लिए जोर दिया। आयोजन का संचालन कालेज के छात्र आशीष अरोड़ा, रिचा आर्या, रेखा पाठक, मनीष सिंह तथा अमान सिद्दीकी ने किया और अंजली गौतम, शारिक जसीम, सबीहुल हसन एवं पंकज मौर्या आदि का सहायकों के रूप में प्रमुख योगदान रहा। जीपी सिंह ने संस्था को शुभकामनाएं दीं।