|
|
|
|
राहुल यूथ ब्रिगेड का प्रोत्साहन अभियान
बहादुरगढ़, हरियाणा। राहुल गांधी
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकाश गोयल के मार्गदर्शन
में 'प्रोत्साहन' नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके
अंतर्गत समाज के लिए किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने
वाले नागरिकों, व्यक्तिगत रूप
से राष्ट्र
और समाज के लिए उपलब्धि प्राप्त
करने वालों और
अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने वालों को ब्रिगेड
प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित
करता है। इस अभियान के अंतर्गत गौरव सिहाग को डॉ आकाश गोयल ने
प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
यूथ ब्रिगेड के
हरियाणा राज्य प्रभारी बीके गोयल ने जानकारी दी कि गौरव सिहाग
ने हरियाणा राज्य कराटे
प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में गोल्ड
मेडल प्राप्त कर हरियाणा
राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ आकाश ने युवाओं से
कहा कि वे नशे जैसे बुराइयों से
दूर रहकर राष्ट्र
और समाज के
निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि
भविष्य में भी ब्रिगेड
युवाओं को इसी प्रकार सम्मानित करती रहेगी। शहरी प्रधान अमित
कुमार ने बताया कि डॉ
आकाश बहादुरगढ़ में निजी दौरे पर आये हुए थे जहां ब्रिगेड के
कार्यकर्ताओं ने उनका
भव्य स्वागत किया।

|
|
|