श्रीकृष्ण के कर्म के सिद्धांत पर चलें

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

चण्डीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चण्डीगढ़ के प्रशासक शिवराज वी पाटिल ने पंजाब और यूटी चण्डीगढ़ के लोगों को जन्मअष्टमी की बधाई दी। पाटिल ने अपने संदेश में कहा कि जन्मअष्टमी का आनंदमय त्योहार हमें अपने कर्म और आचरण के प्रति ईमानदार, क्रियाशील होने, अपने कर्त्तव्यों को ईमादारी से पूरा करने, समर्पण और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण सत्य योगी थे जिन्होंने मोक्ष और सत्यवादी जीवन जीने का रास्ता दिखाया। अपने सिद्धांतों का उन्होंने जीवनभर पालन किया जो हमारा सदैव मार्ग दर्शन करते हैं। पाटिल ने लोगों से कहा कि वे इस त्योहार से शांति की भावना से मेलमिलाप, जाति सम्प्रदाय से ऊपर उठकर और धर्म की हानि करने वाले संकीर्ण विचारों से उभरकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।

चण्डीगढ़ कप 2010 का आयोजन

चण्डीगढ़। इंडियन माउंटेनिरिंग फाउंडेशन और एमसीएम, डीएवी कॉलेज के सहयोग से एमसीएम कॉलेज सेक्टर-26 में 4 और 5 सितंबर को चण्डीगढ़ कप 2010 का आयोजन कर रही है। पंजाब के मुख्य सचिव एससी अग्रवाल इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। मणिपुर की सुजही जो अपने आप में एक राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं प्रतियोगी खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रही हैं। पूरे देश से प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों के भाग लेने की आशा है। इस सप्ताह आईएमएफ, सहासिक र्स्पोट्स के द्वारा चण्डीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों के र्स्पोट्स पर्सन और अन्य लोगों को समारोह में आने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। इस शहर में पहली बार विद्यार्थी इस कार्यक्रम के प्रत्यक्ष साक्षी बन रहे हैं।

गेस्ट हाउस का उद्घाटन

चण्डीगढ़। यूटी के प्रशासक के सलाहकार प्रदीप मेहरा ने सेक्टर-28 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। लगभग 6566 वर्ग फीट क्षेत्र में बने गेस्ट हाउस की अनुमानित लागत 55 लाख रूपये है। गेस्ट हाउस के चारों तरफ आकर्षक डिजाइन है, सुसज्जित 9 गेस्ट रूम हैं। प्रदीप मेहरा ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को जीएमसीएच-32 के कार्य को पूरा करने में पर्याप्त योगदान देने के संबंध में आवास सर्टिफिकेट दिया। समारोह के दौरान गृह सचिव राम निवास, विशेष वित्त सचिव अजोय शर्मा, चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर, जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर राज बहादुर, फैकल्टी मेंबर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Bookmark and Share

आगे और