|
|
|
|
प्रभाष
जोशीजी की अस्थियां हर की पौड़ी पर विसर्जित

हरिद्वार।
हिंदी पत्रकारिता जगत के शीर्ष संपादकाचार्य
श्रद्धेय प्रभाष जोशी अस्थिरूप में हरिद्वार की पावन हरकी
पौड़ी गंगाघाट पर लाए गए। उनके अस्थिकलश उनके छोटे भाई सुभाष
जोशी और पुत्र सन्दीप जोशी के हाथों में थे। अस्थि विसर्जन के
समय प्रभाष जोशीजी की पत्नी उषा प्रभाष और प्रभाषजी के छोटे
पुत्र सोपान, पौत्र माधव, पौ्त्री मूमल और छोटे भाई गोपाल जोशी
सहित वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय भी आए थे। हरिद्वार के
गंगाघाट पर प्रभाषजी के सैकड़ों प्रशंसकों ने उपस्थित होकर
उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
|
|
|