स्वतंत्र आवाज़
word map
पर्यटन और देशाटन
प्रधानमंत्री ने अरुणिमा को तिरंगा सौंपा

प्रधानमंत्री ने अरुणिमा को तिरंगा सौंपा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणिमा सिन्हा को उनके माउंट विनसन अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा। गौरतलब है कि अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। वे दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलीं और उन्हें अंटार्कटिक के अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।