स्वतंत्र आवाज़
word map
कला और संस्कृति
राज्यपाल ने देखी चित्रकला प्रदर्शनी

राज्यपाल ने देखी चित्रकला प्रदर्शनी

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे डॉ शम्भुनाथ की चित्रकला प्रदर्शनी धूपछाँही जीवन-रेखा और रंगों का एक सफर का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने डॉ शम्भुनाथ की रेखा और रंग का एक सफर कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। ज्ञातव्य है कि डॉ शम्भुनाथ पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के प्रमुख सचिव पद पर राजभवन में भी कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, पूर्व कुलपति डॉ अनीस अंसारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमंत राव और कलाप्रेमी उपस्थित थे।