स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
मुख्यमंत्री को पिन फ्लैग लगाया

मुख्यमंत्री को पिन फ्लैग लगाया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अग्नि सेवा शहीद स्मृति दिवस पर उनके सरकारी आवास पर जाकर अग्निशमन सेवा के महानिदेशक प्रवीण सिंह ने पिन फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री इस अवसर पर ने कहा कि आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका है, इसलिए अग्निशमन सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरुक किए जाने की आवश्यकता है, जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं कम से कम हों। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और अग्निशमन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।