स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
सेना की जय भारत साइकिल यात्रा

सेना की जय भारत साइकिल यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सेना के इलेक्ट्रानिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स क्रॉप्स के साइकिल दल जय भारत इंडियन अल्ट्रा साइकिलिंग मेम्बर्स को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा दल में लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अहलावत, कैप्टन राहुल, पी महापात्रा, डी विनय, पीजे अब्राहम, नगारे विनोद, आरएन शर्मा प्रमुख हैं। इस अवसर पर पर्यटन एवं महिला कल्याण मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित थीं। गौरतलब है कि इलेक्ट्रानिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स क्रॉप्स की स्थापना के प्लेटिनिम जुबली वर्ष पर 15 अगस्त 2018 को इस यात्रा शुभारंभ हुआ था।