स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
बैंक ऑफ आर्यावर्त का राहत कोष चेक

बैंक ऑफ आर्यावर्त का राहत कोष चेक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शास्त्रीभवन कार्यालय में केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष उत्तर प्रदेश में जमा किए जाने हेतु 66 लाख 60 हजार 708 रुपये का चेक भेंट किया गया। यह धनराशि ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 15 जनपदों से एकत्रित कर प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए हर सम्भव मदद उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त लखनऊ के चेयरमैन एसबी सिंह, महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह, मुख्य प्रबंधक आरके सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।