स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
गृह मंत्रालय और इसरो में समझौता

गृह मंत्रालय और इसरो में समझौता

नई दिल्ली। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने गृह मंत्रालय में आपातकालीन स्थिति के लिए एक अत्याधुनिक समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए एक समझौता किया। इस एमओयू पर गृह मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन संजीव कुमार जिंदल एवं इसरो के एनआरएससी के उपनिदेशक डॉ पीवीएन राव ने हस्ताक्षर किए। इसरो प्रस्तावित समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता देगा, जबकि परियोजना का निष्पादन गृह मंत्रालय के पर्यवेक्षण में होगा। प्रस्तावित नियंत्रण कक्ष के अगले डेढ़ वर्ष में पूरे हो जाने की उम्मीद है।