स्वतंत्र आवाज़
word map
शिक्षा
भारत में आईआईटी की क्रांति-मोदी

भारत में आईआईटी की क्रांति-मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शातिल हुए और उन्होंने आईआईटी बॉम्बे की नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया, जिसमें ऊर्जा विज्ञान, इंजीनियरिंग विभाग, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग के केंद्र काम करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईआईटी अब सिर्फ प्रौद्योगिकी की पढ़ाई से जुड़े स्थानभर नहीं रह गए हैं, बल्कि ये भारत में क्रांति और परिवर्तन का साधन बन गए हैं। स्टार्टअप हमारी आईआईटी क्रांति है, यह एक प्रकार से तकनीक के दर्पण हैं, जिसमें दुनिया अपना भविष्य देख रही है।