स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति की नेताजी को पुष्पांजलि!

राष्ट्रपति की नेताजी को पुष्पांजलि!

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहाकि पराक्रम दिवस पर देशवासी भारत माता के एक महान सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं, उनके नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे और भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।